धनबाद, फरवरी 23 -- बेलगड़िया टाउनशिप मतलब झरिया-कतरास के अग्नि प्रभावित विस्थापितों की कॉलोनी। भू-धंसान तथा अग्नि प्रभावित झरिया-कतरास के रहने वाले लोगों को यहां बसाया गया है। यहां बसने वाले अधिकतर गैर रैयत (जिनकी जमीन नहीं है) परिवार है। सहाना पहाड़ी, दोबारी, कुकुरतोप्पा, नार्थ तिसरा, लोदना आदि झरिया अग्नि प्रभावित विभिन्न इलाकों से विस्थापित होकर बेलगड़िया टाउनशिप में बसायें गए। कहने को तो टॉउनशिप है, लेकिन वास्तविकता इससे अलग है। यहां के लोगों की ढेर सारी समस्याएं हैं। बेलगड़िया टाउनशिप के लोगों का कहना है कि बिजली,पानी,सड़क की स्थिति ठीक नहीं है। रोजगार का कोई साधन नहीं है। इसके बाद भी यहां रहने की मजबूरी है। झरिया के अग्नि तथा भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र से विस्थापित पांच हजार से अधिक परिवार बेलगड़िया टाउनशिप में निवास कर रहे हैं। यहां बुनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.