धनबाद, फरवरी 27 -- राजा शिव प्रसाद कॉलेज झरिया (आरएसपी कॉलेज) जिले के पुराने कॉलेजों में एक है। आजादी के तुरंत बाद 1949 में इस कॉलेज की स्थापना हुई थी। वर्तमान में इस कॉलेज में पांच हजार से भी अधिक छात्र पढ़ाई करते हैं। अग्नि प्रभावित क्षेत्र व भू-धंसान का हवाला देकर इस कॉलेज को 2018 में झरिया से हटाकर बेलगड़िया में शिफ्ट कर दिया गया। विशाल भवन में संचालित आरएसपी कॉलेज चंद कमरों में सिमट कर रह गया। इस कॉलेज ने कई लोगों को पहचान दी है, और उनके भविष्य को संवारा है। स्थिति यह है कि अब इस कॉलेज को पहचान का संकट हो गया है। सुविधाओं से वंचित वीरान स्थान में आरएसपी कॉलेज संचालित हो रहा है। धनबाद के सबसे पुराने कॉलेजों में एक आरएसपी कॉलेज, झरिया को भू-धंसान तथा अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रहने का हवाला देकर शिफ्ट कर दिया गया। झरिया राज परिवार की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.