देहरादून, मार्च 21 -- देहरादून में कॉमर्शियल वाहनों का फिटनेस सेंटर आशारोड़ी से लालतप्पड़ डोईवाला में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर पर वाहनों की फिटनेस हो रही है। दून के स्कूल वैन संचालक फिटनेस सेंटर शिफ्ट किए जाने से खफा हैं। उनका कहना है कि इससे न केवल दूरी बढ़ी है, बल्कि उनको दोहरा टोल टैक्स भरना पड़ जा रहा है। इसलिए, स्कूल वैन की फिटनेस पहले की भांति आशारोड़ी में करवाई जाए। उन्होंने चेताया कि दोहरा टैक्स किसी भी सूरत में नहीं भुगतेंगे। प्रस्तुत है दीपिका गौड़ की रिपोर्ट... आशारोड़ी से फिटनेस सेंटर लालतप्पड़ शिफ्ट किए जाने से कॉमर्शियल वाहन चालक परेशानी से घिर गए हैं। उनका साफ कहना है कि फिटनेस के लिए वे दोहरा टोल टैक्स क्यों भरें? वे आरटीओ से इस आदेश को वापस लेने की मांग करते हुए स्कूल वैन की फिटनेस आशारोड़ी में करवाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.