देहरादून, जून 24 -- वार्ड 36 स्थित विजय पार्क एक्सटेंशन की लेन 11 और 14 के निवासी हर बरसात में जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी जीवनभर की कमाई सेघरबनाए,लेकिन अब हर बारिश में उन्हीं घरों को बर्बाद होते देखना किसी सदमे से कम नहीं है। यह कॉलोनी वाडिया इंस्टीट्यूट के ठीक पीछे स्थित है। लोगों का आरोप है कि वाडिया इंस्टीट्यूट परिसर में बरसाती पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण एक निकासी द्वार के माध्यम से कॉलोनी की ओर पानी छोड़ा जाता है। यह पानी नालियों और उस छोटे से निकासी द्वार से निकल नहीं पाता। इससे यह पानी बैकफ्लो होकर कॉलोनी में भर जाता है। साल की शुरुआती बारिश से ही विजय पार्क एक्सटेंशन के क्षेत्रवासी डर के साए में जीने को बेबस हो जाते हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि बरसाती प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.