देहरादून, मई 25 -- चंद्रबनी क्षेत्र के पट्टियोवाला से घराट हरभजवाला जाने वाला मार्ग कई वर्षों से नहीं बन सका है। 800 मीटर लंबी इस सड़क पर हजारों की संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। यह रास्ता दो विधानसभा क्षेत्र सहसपुर और धर्मपुर और दो लोकसभा क्षेत्र टिहरी और हरिद्वार को जोड़ता है। इसके बाद भी यह रास्ता धूल-मिट्टी से भरा हुआ है। बरसात में यहां कीचड़ जमा हो जाता है। इससे दोपहिया वाहन तक नहीं निकल पाते। क्षेत्रवासी सड़क निर्माण के लिए कई बार पत्र लिखकर जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं। फिर भी सड़क नहीं बन पाई। इस कारण यहां के लोग परेशान हैं। कुमुद नौटियाल की रिपोर्ट... पट्टियोवाला से घराट होते हुए हरभजवाला तक का लगभग 800 मीटर लंबा मार्ग वर्षों से हजारों लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही का प्रमुख रास्ता रहा है। इसके बावजूद आज तक इस मार्ग को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.