देहरादून, मार्च 20 -- देहरादून के कारगी क्षेत्र में स्थित कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन को नगर निगम से अनुबंधित सनलाइट कंपनी ने डंपिंग जोन बना दिया है। कंपनी के पास वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण समय से कूड़ा शीशमबाड़ा प्लांट नहीं भेजा जा रहा। यहां एन्जाइम का छिड़काव नहीं होने से शांति विहार सहित आसपास की आबादी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। रोज यहां तीन सौ से ज्यादा वाहन चार सौ मीट्रिक टन के आसपास कूड़ा लेकर आते हैं। प्रस्तुत है कुमुद नौटियाल की रिपोर्ट... आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान के 'बोले देहरादून अभियान के तहत शांति विहार के लोगों से कारगी कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बातचीत की। लोगों ने बताया कि नगर निगम ने जिस निजी कंपनी को यहां से कूड़ा प्लांट भेजने की जिम्मेदारी सौंपी है, वह गाइडलाइनों का पालन सही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.