देवरिया, अप्रैल 5 -- देवरिया। करीब 20 वर्ष पूर्व जिले में योग एक जन अभियान की तरह उभरा। शहर में रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम और नई कालोनी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क इसके वाहक बने। यहां स्वत:स्फूर्त लोगों ने योगाभ्यास शुरू किया। धीरे-धीरे लोग जुड़ते चले गए। टीम के सदस्य बदलते रहे पर योगाभ्यास अनवरत जारी रहा। चाहे कड़ाके की ठंड हो या बारिश लोग योगाभ्यास के लिए पहुंचे। बाद में देवरिया क्लब, आचार्य रामचंद्र शुक्ल नगर में योगाध्यास के लिए नए केंद्र बनकर उभरे। यहां खास यह है कि इंस्ट्रक्टर नि:शुल्क योग सिखाते हैं। आज इन स्थानों पर दो सौ से अधिक लोग नियमित रूप से योगाभ्यास करते हैं। योगाभ्यास से सैकड़ों की संख्या में लोगों को दवाइयों से मुक्ति मिली लेकिन इन सार्वजनिक स्थानों पर इस अभियान को जारी रखने में चुनौतियां भी कम नहीं हैं। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.