देवघर, जुलाई 8 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर नगर निगम के वार्ड संख्या- 36 अंतर्गत कुंडा नीचे टोला में वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या पर अंततः समाधान हो गया है। इस सकारात्मक बदलाव की शुरुआत तब हुई जब हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर ने प्रशासन और नगर निगम की नींद तोड़ी। कीचड़ भरे रास्तों से गुजरने को मजबूर लोग शीर्षक से खबर छपी। इस रिपोर्ट में इलाके की बदहाल स्थिति, जल निकासी की परेशानी, कीचड़ भरा रास्ता और मुख्य रूप से पेयजल संकट को विस्तार से उजागर किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से त्वरित प्रतिक्रिया देखने को मिली। खासकर 20 जून को आयोजित 'बोले देवघर कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। बोले देवघर कार्यक्रम में जब इस गंभीर मुद्दे की चर्चा हुई, तो प्रशासन ने इसे गंभीरता से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.