देवघर, अप्रैल 7 -- झारखंड में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे का काम किया जाना था। देवघर नगर निगम क्षेत्र के रामपुर मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया है कि उनके मोहल्ले में नगर निगम या चुनाव आयोग की कोई टीम डोर-टू-डोर सर्वे करने के लिए नहीं पहुंची। जबकि नगर निगम द्वारा ओबीसी सर्वे का रिर्पोट तैयार कर जारी भी कर दिया गया है। इससे लोगों में काफी रोष है, साथ ही ओबीसी कैटेगरी के लोगों ने नगर निगम पर सीधे तौर पर ओबीसी समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। साथ ही लोगों ने नगर निगम द्वारा मोहल्ले में सड़क, नाली, नियमित सफाई, स्ट्रीट लाइट, नियमित पानी की आपूर्ती सहित अन्य सुविधाओं की आपूर्ती में भेदभाव का भी आरोप लगाया है। लोगों ने कहा कि रामपुर मोहल्ले को नगर निगम द्वारा पूरी तरह से उपेक्षित रखा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.