देवघर, मार्च 6 -- देवघर की शान मानी जाने वाली डढ़वा नदी अब अपने अस्तित्व को पूरी तरह खो चुकी है। अवैध बालू खनन, कचरा डंपिंग और प्रशासन की अनदेखी के कारण यह कभी जीवनदायिनी नदी अब सिर्फ एक सूखी ज़मीन में तब्दील हो गई है। इस नदी के सूखने का असर आसपास के इलाकों पर गंभीर रूप से पड़ा है। पहले इस नदी से देवघर शहर और आसपास के गांवों के लोग सिंचाई, पीने के पानी और दैनिक जरूरतों के लिए पानी प्राप्त करते थे। लेकिन अब हालात इतने खराब हो गए हैं कि हैंडपंप और कुएं तक सूख चुके हैं। जलस्तर लगातार नीचे गिर रहा है, जिससे लोगों को पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। अभी गर्मी के मौसम की शुरुआत भी नहीं हुई है और आसपास के इलाके के हैंडपंप और कुआं सूखने लगा है। गर्मी के दिनों में जल संकट एक विकराल रूप ले लेती है जिससे लोगों को पानी के लिए काफी दूर-दूर तक भटक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.