भागलपुर, जनवरी 15 -- -प्रस्तुति: राजीव कौशिक प्रखंड में सिंचाई साधनों की कमी यहां के किसानों के लिए आज भी परेशानी का सबब बना हुआ है। वैसे तो किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बीते साल बड़ी संख्या में आहरों के बांध का सुदृढ़ीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य लघु सिंचाई विभाग के द्वारा शुरू कराया गया है। लेकिन चार दशक पूर्व प्रखंड में किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करा खेतों में हरियाली लाकर किसानों के घर खुशहाली लाने के उद्देश्य से प्रखंड में बनाए गये लिफ्ट एरिगेशन योजना जो खराब पड़े हुए हैं उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सिंचाई के साधन नहीं रहने से यहां के किसान वर्षा पर आश्रित रहकर खेती करने को विवश हैं। वर्ष 1980-85 के बीच किसानों को सुखाड़ से बचाने के उद्देश्य से प्रखंड में डीपीएपी स्कीम शुरू की गई थी। इसी पठारी प्रखंड के किस...