भागलपुर, फरवरी 9 -- -प्रस्तुति : असद खान जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-25 भछियार की जनता वर्षों से बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है। करीब चार हजार की आबादी वाला यह वार्ड आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनकी समस्याओं को लेकर न तो वार्ड पार्षद गंभीर हैं और न ही नगर परिषद के पदाधिकारी कोई ठोस पहल कर रहे हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं, जिससे लोगों में आक्रोश और निराशा दोनों बढ़ते जा रहे हैं। वार्ड की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि यह इलाका भछियार चौक से होकर गिद्धौर और झाझा को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। इस रास्ते से होकर गुजरने से लोगों का सफर सात से आठ किलोमीटर तक कम हो जाता है, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण वाहन चालकों को इस मार्ग पर चलना भारी पड़ता है। गड्ढों से भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.