भागलपुर, फरवरी 13 -- -प्रस्तुति : संजीव कुमार सिंह जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत कुमार पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धरमपुर में विद्यालय संचालन भले ही दोबारा शुरू हो गया हो, लेकिन हालात अब भी चिंताजनक बने हुए हैं। सरकारी रिकॉर्ड में यह विद्यालय सामान्य रूप से संचालित हो रहा है, परंतु जमीनी हकीकत बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। विद्यालय का भवन कई वर्षों से जर्जर अवस्था में है और किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। 1981 में स्थापित यह विद्यालय कभी क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा का केंद्र हुआ करता था, लेकिन आज यह अपनी बदहाल स्थिति के कारण चर्चा में है। विद्यालय में पहली से आठवीं तक के कुल 194 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित कुल छह शिक्षक कार्यरत है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.