भागलपुर, मार्च 22 -- शहर के पुरानी बाजार के त्रिपुरारी सिंह रोड एवं गोशाला रोड में सैकड़ों घरों में लोग रहते हैं। पिछले लगभग पांच सालों में काफी संख्या में लोगों ने अपने घरों का निर्माण कराया है। साथ ही इस मोहल्ला में एक पब्लिक स्कूल सहित त्रिपुरारी सिंह स्मारक स्थल भी मौजूद थे। किऊल नदी भी इस ओर से गुजरी है। इस मोहल्ले के लोगों ने कहा कि शहर का सभी कचरा इस सड़क पर मौजूद डंपिंग जोन में जमा किया जाता है। इसमें सालों भर आग लगी होती है। हमेशा धुआं उठता रहता है। इस कारण मोहल्ले के निवास करने वाले अधिकतर घरों में लोग बीमार हो रहे हैं। पढ़ाई के दौरान बच्चों की आंखों में जलन होती है। नगर परिषद और जिला प्रशासन से मांग है कि इस स्थान से डंपिंग जोन हटाया जाए ताकि जहरीले धुएं और दुर्गंध से मोहल्लावासियों को राहत मिले। 02 जगहों पर सड़क किनारे किया जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.