पूर्णिया, जनवरी 4 -- - प्रस्तुति : संजीव कुमार सिंह जमुई शहर में पॉलीथिन का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। इससे नाले जाम हो रहे हैं और जलजमाव की समस्या गंभीर होती जा रही है। नगर परिषद कभी-कभार छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई करती है, लेकिन बड़े स्तर पर रोक न होने से इसका प्रभाव नगण्य है। सब्जी, मछली, किराना और दूध विक्रेता भारी मात्रा में पॉलीथिन का इस्तेमाल कर रहे हैं। बरसात में यही पॉलीथिन नालों में फंसकर निकासी बाधित करती है। खुले में पॉलीथिन जलाने से जहरीला धुआं फैल रहा है, जिससे श्वसन संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्थायी समाधान के लिए पॉलीथिन उत्पादन और थोक बिक्री पर सख्त प्रतिबंध जरूरी है। अगर लोग झोला लेकर बाजार जाने की पुरानी आदत दोबारा अपनाएं और प्रशासन ठोस कदम उठाए, तभी शहर को पॉलिथिन मुक्त बनाया जा सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.