भागलपुर, फरवरी 14 -- -प्रस्तुति: मनोज तिवारी जमुई की हृदयस्थली माने जाने वाले जमुई के महाराजगंज से महिसौड़ी की ओर जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों गंभीर जलजमाव की समस्या से जूझ रही है। पिछले कई दिनों से नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे न केवल राहगीरों और वाहन चालकों को कठिनाई हो रही है, बल्कि सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले दुकानदारों का कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लग्न के मौसम में जब बाजार में ग्राहकों की भीड़ और खरीदारी का उत्साह चरम पर होना चाहिए, तब सड़क पर बहते गंदे पानी ने पूरे इलाके की रौनक फीकी कर दी है। महाराजगंज और महिसौड़ी क्षेत्र जमुई शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में गिने जाते हैं। कपड़ा, आभूषण, बर्तन, रेडीमेड वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाई और किराना जैसी दुकानों पर इस समय सामान्यत लग्न की खरीदारी को लेकर भीड़ उमड़ती...