भागलपुर, नवम्बर 22 -- - प्रस्तुति : सुधांशु लाल जमुई नगर परिषद बने 30 साल हो गए, लेकिन अबतक शहर में एक भी महिला शौचालय नहीं बना, जो नगर परिषद के लिए शर्मनाक स्थिति है। नगर परिषद क्षेत्र में 3000 से अधिक दुकानदार हैं और समय के साथ पुरुष ग्राहकों की जगह अब महिलाएं बाजारों में अधिक नजर आती हैं। इसके बावजूद शहर के किसी भी हिस्से में महिला शौचालय की सुविधा नहीं है। बाजार आने वाली महिलाएं इस असुविधा के कारण खासा परेशान रहती हैं। हैरानी की बात है कि नगर परिषद में दर्जनभर महिला वार्ड पार्षद हैं, सदर विधायक महिला हैं, नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी भी महिला हैं, फिर भी इस दिशा में किसी ने पहल नहीं की। लगभग दो लाख की आबादी वाले जमुई शहर के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर आधी आबादी यानी महिलाओं के लिए शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.