भागलपुर, जुलाई 18 -- प्रस्तुति- संतोष कुमार सिंह जमुई नगर परिषद के वार्ड नौ और 11 में जाना है तो वाहन बाहर खड़ा करके जाना होगा। यहां ना तो डिलीवरी बॉय जा पाता है ना ही पुलिस का वाहन। ना एम्बुलेंस जा पाती है और ना ही स्कूल वैन। यहां जाना है तो पैदल जाना होगा। वजह यह है कि यहां की सड़कें दुरुस्त नहीं हैं। जलभराव की वजह से बरसात के दिनों में यहां आवागमन मुश्किल हो जाता है। मोहल्ले में स्कूली वाहनों का प्रवेश भी बंद हो गया है। लेकिन सड़कों पर अबतक जिला प्रशासन के अधिकारी का ध्यान नहीं है। जमुई शहर के वार्ड 9 और 11 में स्थित कब्रिस्तान होकर हांसडीह जाने वाली सड़क पर आवागमन ठप पड़ा है। इस सड़क पर पूरी तह कीचड़ व गड्ढे का कब्जा बना है। स्कूल वाहन, ई-रिक्शा व चारपहिया वाहन का परिचालन ठप पड़ा हुआ है। सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे हैं। वार्ड में सिर्फ पैदल ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.