भागलपुर, जून 21 -- प्रस्तुति: राजीव कौशिक झारखंड की सीमा से सटे चकाई का क्षेत्रफल लगभग मुंगेर व खगड़िया जिला के बराबर है। लेकिन अबतक इसे अनुमंडल का दर्जा नहीं मिल पाया है। जबकि यहां के लोग वर्षों से अनुमंडल बनाने की मांग कर रहे हैं। जमुई मुख्यालय से चकाई की दूरी करीब 70 किलोमीटर है, जबकि चकाई के अन्य गांव की बात करें तो यह दूरी सौ किलोमीटर से अधिक हो जाती है। ऐसी स्थिति में वहां से लोगों को अनुमंडल स्तर का कार्य कराने के लिए जमुई आना पड़ता है। इसमें पैसे काफी खर्च होते हैं। यह बातें हिन्दुस्तान के बोले जमुई संवाद के दौरान लोगों ने कहीं। उन्होंने समस्या और समाधान साझा की। चकाई को अनुमंडल बनाने की मांग वर्षों से लोग कर रहे हैं, लेकिन वर्षों पुरानी मांग आज भी जस की तस बनी हुई है। इस दौरान कई सरकारें आईं और चली भी गईं, लेकिन चकाई को अनुमंडल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.