जमशेदपुर, मार्च 12 -- जमशेदपुर का ऐतिहासिक जुगसलाई नया बाजार आज बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। कभी ग्राहकों से गुलजार रहने वाला यह बाजार अब मूलभूत सुविधाओं के अभाव में अपनी पहचान खोता जा रहा है। बाजार के शौचालय बंद पड़े हैं, पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है और सुरक्षा के लिए बनाई गई टीओपी भी दो साल से बंद है, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां के दुकानदारों ने हिन्दुस्तान को अपनी समस्याएं बताईं। साथ ही यह भी कहा कि एक पुराने बाजार की स्थिति खराब है। इस पर जनप्रतिनिधि, सरकार और जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। जुगसलाई नया बाजार का इतिहास दशकों पुराना है। यह बाजार जमशेदपुर के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण बाजार में से एक है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुराने समय में यहां के दुकानदारों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.