चंदौली, नवम्बर 16 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा जमानिया मार्ग फ्लाई ओवर के पूर्वी छोर से सटा पुराना जीटी रोड मार्ग जानलेवा साबित हो रहा है। कारण कि फ्लाई ओवर पर जाने वाली सड़क उंची हो गई है जबकि उससे सटा पुराना जीटी रोड काफी नीचे हो गया है। जिससे बाइक और साइकिल सवार गिरकर उसमें चोटिल हो रहे है। चार पहिया वाहनों के पहिए भी फंस जा रहे है। जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सैयदराजा नगर के कस्बेवासियों और राहगीरों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी मार्ग को समतल नहीं किया गया। वहां अक्सर लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। शैलेश जायसवाल ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान निर्माण कार्यदायी ने सैयदराजा बाजार की तरफ जाने वाले मार्ग को वैसे ही छोड़ दिया है जबकि फ्लाई ओवर मार्ग से पुराना जीटी रोड लगभग एक से डेढ़ नीचे है। इसी मार्ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.