गोंडा, जनवरी 9 -- बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे पटेल नगर और आवास विकास कॉलोनी के निवासी पॉश कॉलोनियों में शुमार होने के बाद भी समस्याओं से जूझ रहे हैं। यहां के लोग कई मूलभूत सुविधाओं की कमी से लड़ रहे हैं। जैसे पार्किंग न होना, खराब रास्ते, सड़क पर अतिक्रमण, जल निकासी का उचित निस्तारण न होना, नियमित सफाई और प्रदूषण की समस्याएं शामिल हैं। हिन्दुस्तान के बोले गोंडा मुहिम में जब लोगों से बात की गई तब लोगों का दर्द जुबां पर आ गया। गोण्डा। पटेल नगर और आवास विकास वीआइपी कालोनी में शुमार है। इसके बाद भी नियमित साफ-सफाई, खराब सड़कें, जल निकासी, बिजली के लटकते तारों, सड़कों पर ऊंचे ब्रेकर, पांडे तालाब में गंदगी जैसी समस्याओं से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। हिन्दुस्तान के बोले गोंडा मुहिम में लोगों ने बताया कि मोहल्ले में डोर-टू-डोर कूड़ा...