गोंडा, फरवरी 15 -- ठंड घटने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिले में पिछले वर्षों में डेंगू के बढ़ते मामलों और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में खराब साफ-सफाई व्यवस्था हालात को और गंभीर बना रही है। कई कालोनियों में नालियां बजबजा रही हैं, खुले नालों से उठती दुर्गध और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय लोग नियमित सफाई और फॉगिंग की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। हाल के वर्षों में मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार डेंगू के मरीजों की संख्या हर वर्ष बढ़ रही है। वर्ष 2020 में 17 मरीज मिले थे, जो 2021 में बढ़कर 137 और 2022 में 188 पहुंच गए। वर्ष 2022 में एईएस के 51, जेई के तीन, मलेरिया के 13, चिकनगुनिया के चार और स्क्रब टाइफस के पांच मामले दर्ज किए गए। 2021...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.