गाजीपुर, मार्च 9 -- शहर के सबसे पुराने इलाकों में शुमार नई बस्ती कॉलोनी मामूली बरसात में 'डूब जाती है। नाले का पानी पुलिया से होते हुए सड़क पर आ जाता है। घरों में गंदा पानी घुस जाता है। बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। कॉलोनीवासियों की मानें तो जिम्मेदारों की 'नासमझी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है। उन्होंने कई मोहल्लों के नालों का प्रवाह इधर मोड़ दिया है। सवाल है कि जिम्मेदारों को अपनी गलती का अहसास कब होगा? शहर का हृदयस्थल नई बस्ती कॉलोनी विशेश्वरगंज के पास है। बुनियादी सुविधाओं की बात करें तो आज भी यहां के बाशिंदे सड़क, बिजली-पानी और सफाई के लिए तरसते हैं। कॉलोनी में 'हिन्दुस्तान के साथ चर्चा के दौरान समस्याएं साझा कीं। दीपक श्रीवास्तव की मानें तो यहां के लोग समस्याओं के बीच जीते हैं। सबसे बड़ा संकट पुलिया नाला है। इसमें कई कॉलोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.