उत्तरकाशी, मार्च 20 -- उत्तरकाशी की वाल्मीकि बस्ती में निकलने वाले गंदे नालों के साथ ही सीवर भी सीधे भागीरथी नदी में पहुंचकर उसके पानी को दूषित कर रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। बस्ती में सीवर लाइन नहीं होने से शौचालयों का सारा सीवर सीधे नाले से होते हुए नदी में समा रहा है। कई दूसरी समस्याएं भी लोग झेल रहे हैं। प्रस्तुत है प्रकाश रांगड़ की रिपोर्ट... उत्तरकाशी में सरकारी मशीनरी व निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की लापरवाही आम जनता के साथ पवित्र भागीरथी नदी पर बहुत भारी पड़ रही है। शहर का सारा सीवर और गंदे नालों का पानी सीधे नदी में छोड़कर उसे प्रदूषित करने का कार्य किया जा रहा है। इसकी परेशान करने वाली तस्वीर देखने को मिलती है 190 से अधिक परिवारों वाले और लगभग 700 की आबादी वाली वाल्मीकि बस्ती में, जहां सीवरलाइन नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.