देहरादून, मार्च 21 -- उत्तरकाशी के लदाड़ी बस्ती में चोक नालियां स्थानीय जनता के लिए मुसीबत बन गई हैं। कचरे व गदंगी से अटी पड़ी नालियों की सफाई के प्रति लापरवाह बनी नगरपालिका के कारण परेशानियां लोगों को उठानी पड़ रही हैं। कई स्थानों पर तो नालियां इस कदर कूड़े व गदंगी से चोक हैं कि ये ही नहीं पता चल पाता कि वो नालियां हैं। ऊपर से बंद नालियों से उठ रही दुर्गंध से लोग काफी परेशान हैं। नालियां चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। उत्तरकाशी से प्रकाश रांगड़ की रिपोर्ट.. उत्तरकाशी में नगरपालिका के वार्ड संख्या- 9 का हिस्सा और लगभग 5000 की आबादी वाली लदाड़ी बस्ती में नगरपालिका की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। बस्ती के अंदर पहुंचने से पहले ही चोक नालियों और बदहाल रास्तों की दिखती तस्वीर काफी परेशान करने वाली है। पक्की चौड़ी सड़कें हों या फिर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.