किशनगंज, फरवरी 14 -- ठाकुरगंज। प्रखंड के सखुआडाली पंचायत अंतर्गत गुठनीगछ गांव के वार्ड संख्या सात के लगभग 50-60 परिवार बीते चार-पांच वर्षों से मुख्य सड़क से कटे हुए हैं। स्थिति ऐसी है कि गांव के लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए प्रतिदिन कांटेदार तारों और ऊंची बाउंड्री वॉल को पार करना पड़ता है। दादा-परदादा के समय से चला आ रहा पारंपरिक रास्ता अचानक बंद कर दिए जाने से ग्रामीणों की जिंदगी मानो बाउंड्री वॉल व कंटीले तारों के भीतर कैद होकर रह गई है। गांव की कुल आबादी लगभग एक हजार से अधिक बताई जाती है। वर्षों से इसी रास्ते से लोग खेत-खलिहान, बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आते-जाते रहे हैं। लेकिन चार-पांच वर्ष पूर्व जमीन मालिकों ने रास्ता बंद कर बाउंड्री वॉल और कांटेदार तार लगा दिया। जिससे यहां के हालात बदतर हो गए। अब ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.