किशनगंज, जनवरी 29 -- टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र स्थित भोरहा पंचायत के फुलबरिया बाजार के समीप बना फुलबरिया तटबंध की स्थिति बेहतर नहीं है। तटबंध कई जगह पर क्षतिग्रस्त है। लोगों को चिंता सता रही है कि बरसात से पूर्व तटबंध की मरम्मत हो जाए तो बेहतर होगा। तटबंध क्षतिग्रस्त होने से फुलबरिया, रधिया टोला, मस्जिद बस्ती, फुलबाड़ी गांव के लोग चिंतित हैं। लोगों की मांग है कि इस तटबंध का जल्द से जल्द मरम्मत किया जाए। डीएम से मामले में गुहार लगाई है। फुलबरिया के समीप नेपाल से आनेवाली तेज धारा रतवा नदी बहती है। लगभग 20 वर्ष पूर्व नदी द्वारा फुलबरिया बाजार एवं आसपास के इलाकों में तेज कटाव होने के कारण अधिकांश हिस्सा नदी में विलीन हो गया ' जिसके बाद लाखों रुपए खर्च कर लगभग एक किलोमीटर की दूरी की बाँध बनाई गई लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण बाँध का अगला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.