किशनगंज, फरवरी 5 -- किशनगंज। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद द्वारा गांधी चौक से डे मार्केट तक मुख्य सड़क चौड़ीकरण योजना का शिलान्यास तो कर दिया गया, लेकिन हकीकत यह है कि शिलान्यास के कई महीने बाद भी निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। सड़क निर्माण के नाम पर कुछ जगहों पर गड्ढे खोदे गए, फिर उन्हें यूं ही भर दिया गया। इसके बाद काम कब शुरू होगा, इस सवाल का कोई स्पष्ट जवाब न तो नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी दे पा रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि। इसी बीच शहर की पहले से संकरी सड़कों के बीचोंबीच डिवाइडर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। गांधी चौक से डे मार्केट रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर डिवाइडर लगने से सड़क की चौड़ाई और कम हो गई है। नतीजा यह है कि जैसे ही कोई बड़ा वाहन सड़क पर प्रवेश करता है, जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.