लखीसराय, फरवरी 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल का जल की बदहाली को लेकर 7 फरवरी को हिन्दुस्तान अखबार के बोले लखीसराय में प्रकाशित खबर का असर आखिरकार दिखने लगा है। खबर प्रकाशित होते ही नगर परिषद प्रशासन हरकत में आया और महज 72 घंटे के भीतर वार्ड संख्या 19 में वर्षों से ठप पड़ी नल-जल योजना को आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया। गौरतलब है कि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19, जो कि सूर्यगढ़ा जदयू विधायक रामानंद मंडल के घर और कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, वहां करीब दो वर्षों से नल-जल योजना पूरी तरह फेल पड़ी थी। वार्ड के लगभग 200 घरों में नल तो लगे थे लेकिन पानी की एक बूंद भी नहीं मिल रही थी। कहीं मोटर खराब थी तो कहीं टंकी गिर चुका था। कई जगह पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त थी। हिन्...