सहारनपुर, फरवरी 6 -- बोले सहारनपुर के अंतर्गत 28 अक्टूबर को पुलिया टूटने से जनजीवन की रफ्तार धीमी शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ था, जिसमें वार्ड संख्या 14 और वार्ड संख्या 41 के मध्य शारदा नगर की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। शुक्रवार को खबर का असर हुआ। प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी, महापौर डॉ.अजय कुमार व नगर विधायक राजीव गुम्बर ने वार्ड संख्या 41 एवं वार्ड 14 में सड़क चौडीकरण एवं निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। इस कार्य पर लगभग 70 लाख रुपये की लागत आई है। इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या 46 मूंगा गढ़ में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नाले के निर्माण कार्य का शुभारम्भ भी किया गया। राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.