सहारनपुर, फरवरी 5 -- चार फरवरी को बोले सहारनपुर के अंतर्गत स्मार्ट रोड निर्माण कार्य में देरी से सदर थाना मार्ग बदहाल शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ था, जिसमें सड़क निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार के कारण व्यापारियों और राहगीरों को हो रही परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। बुधवार को खबर प्रकाशित होने के साथ ही नगर निगम और संबंधित निर्माण कंपनी हरकत में आई और सदर थाना रोड पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। नगरायुक्त ने आज ही कार्य समाप्त करने के निर्देश दिए। नगरायुक्त शिपू गिरि ने मुख्य अभियंता सुरेश चंद के साथ उक्त कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि काम की गति बहुत धीमी है जिससे आने जाने वाले लोगों, क्षेत्र के व्यापारियों एवं ट्रैफिक संचालन में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने काम में तेजी लाने पर जोर देते हुए आज ही कार्य समाप्...