सहारनपुर, फरवरी 14 -- पांच मार्च को बोले सहारनपुर के अंतर्गत बीच चौराहे पर रखा ट्रांस्फार्मर सड़क हो गई दस फीट संकरी शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ था, जिसमें वार्ड नंबर 46 की समस्याओं का प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शुक्रवार को खबर का असर हुआ। ट्रांस्फार्मर को माधव विहार कॉलोनी के नदी किनारे पर स्थापित कर दिया गया। भूतेश्वर मंदिर मार्ग स्थित भगवान परशुराम चौक की कुल चौड़ाई करीब 20 फीट है। यहां लगभग आठ से दस फीट स्थान ट्रांस्फार्मर ने घेर रखा था, जिससे सड़क की चौड़ाई आधी रह गई थी। परिणामस्वरूप दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। विशेष रूप से स्कूली बच्चों की छुट्टी के समय यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता था और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। क्षेत्रवासी पिछले करीब पांच वर्षों से ट्रांस्फार्मर को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग कर रहे थे, ले...