आगरा, फरवरी 20 -- हैंडलूम और पावरलूम की नगरी आज रोडवेज के एक बस स्टेशन के लिए तरस रही है। जनपद के कारोबारी और गंजडुंडवारा की जनता सिर्फ रेल सेवाओं से ही आसपास के कुछ कस्बों और दूसरे शहरों तक आ-जा सकते हैं, वह भी रेलवे की तय समय के मुताबिक चलने वाली एकाध ट्रेनों में। वहीं जिस समय ट्रेनें नहीं होती तब लोगों की नजर बसों या निजी संसाधनों पर रहती है। जबकि यहां के व्यापारी और समाज के अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाले स्थानीय बाशिंदे गंजडुंडवारा में रोडवेज बस स्टेशन बनाए जाने की आवाज उठा रहे हैं। उनका कहना है इससे किसी भी समय रोडवेज बसों से हम लोग अपने कामों से दूसरे शहरों और कई कस्बों में आ-जा सकेंगे। बस स्टेशन बनने से रोडवेज बस से यात्रा करने के लिए जनपद के यात्रियों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ...