एटा, जनवरी 26 -- कासगंज। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार के बोले कासगंज संवाद में प्राचीन नदरई एक्वाडक्ट देखने आए लोगों ने कहा कि नदरई एक्वाडक्ट का ऐतिहासिक महत्व निर्विवाद है। 19वीं शताब्दी के अंत में निर्मित यह संरचना उस दौर की तकनीकी दक्षता, जल प्रबंधन की दूरदर्शिता और मजबूत निर्माण कौशल का जीवंत प्रमाण है। आज भी इसके विशाल मेहराब, ऊंचा ढांचा और काली नदी के ऊपर से गुजरती लोअर गंगा नहर लोगों को आश्चर्यचकित करती है। अंतरराष्ट्रीय अखबारों और अभिलेखों में इसका उल्लेख यह सिद्ध करता है कि यह धरोहर स्थानीय नहीं, बल्कि वैश्विक महत्व की है। हालांकि समय संग इसके संरक्षण को लेकर चुनौतियां सामने आ रही हैं। नियमित देखरेख के अभाव में इसके आसपास अव्यवस्था, अतिक्रमण और पर्यटक सुरक्षा की कमी महसूस की जा रही है। न तो यहां पर्याप्त सूचना पट्ट लगाए गए हैं, न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.