आगरा, मार्च 17 -- तीर्थनगरी सोरों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने स्थानीय लोगों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं का जीना मुश्किल कर रखा है। हरिपदी गंगा के घाटों पर बंदरों के आतंक से भी लोग भयभीत हैं। आपके समाचार पत्र हिन्दुस्तान के 'बोले कासगंज कार्यक्रम के तहत तीर्थनगरी के लोगों से इस समस्या को लेकर अपनी बात रखी। कहा कि प्रशासन स्तर पर इस समस्या का गंभीरता के साथ समाधान कराया जाए और लोगों को मुक्ति दिलाई जाए। श्रद्धालुओं को लगातार अपना शिकार बना रहे जानवर न्दुस्तान के संवाद में लोगों ने बताया कि बच्चे, बुजुर्ग और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को जानवर लगातार अपना शिकार बना रहे हैं। इसके अलावा बंदरों के आतंक से इलाके में लोग भी बेहद परेशान हैं। आलम ये है कि घरों में घुसकर बंदर न केवल सामान को नुकसान पहुंचाते, बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.