आगरा, फरवरी 10 -- ग्रामीण व शहरी स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे मजबूत कड़ी मानी जाने वाली आशा कार्यकत्रियां सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, संचारी रोगों की रोकथाम, आयुष्मान भारत योजना, आभा आईडी जैसे अभियानों में इनकी सक्रिय सहभागिता रही है। सीमित संसाधनों व न्यूनतम मानदेय के बावजूद वे पूरे समर्पण से कार्य कर रही हैं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले कासगंज संवाद में आशा कार्यकत्रियों ने कहा कि वे टकराव नहीं चाहतीं, बल्कि सरकार के समक्ष अपनी उचित व व्यावहारिक मांगों को सकारात्मक भावना के साथ रखना चाहती हैं। उनका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी बनाना तथा योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। वर्तमान में आशा कार्यकत्रियों को 2000 से 3500 रुपये तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.