आगरा, जनवरी 3 -- युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम (खेल, योग, नृत्य), पर्याप्त नींद, तनाव से बचाव (ब्रेक लेना, हॉबी), और हाइड्रेशन पर ध्यान देना चाहिए। इससे बेहतर मूड, ऊर्जा, एकाग्रता, मजबूत इम्यूनिटी, वजन नियंत्रण और भविष्य में बीमारियों से बचाव होता है। इससे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के हालात पर भी युवाओं ने अपनी बात रखी। इसके साथ ही इस दौरान युवाओं ने शरीर को नियमित रूप से स्वस्थ्य रखने के लिए योगा अभ्यास एवं व्यायाम करते रहने का संकल्प लिया। युवाओं ने बात रखते हुए जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को भी बेहतर बनाए रखने की मांग की। युवाओं ने आपके अपने लोकप्रिय हिन्दुस्तान अखबार के बोले कासगंज के संवाद में अपनी दिनचर्या एवं जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने की बात कहीं। युवाओ...