वाराणसी, फरवरी 5 -- वाराणसी। नगर निगम से चंद कदम दूर बसी है निराला नगर कॉलोनी। कई लेन हैं यहां, सभी में दो हजार से चार हजार के बीच आबादी। पिछले एक-डेढ़ दशक से लेन-6 के बाशिंदों की सुबह की शुरुआत सीवर की सड़ांध से शुरू होती है, अराजक तत्वों के चलते रात डर के साये में गुजरती है। गंदगी, बरसात में घुटने तक गंदे पानी का जमाव स्थायी समस्या है। सुबह-शाम प्रदूषित जलापूर्ति का गंभीर संकट। गलियों के पत्थर चौका ऊबड़-खाबड़ हो चुके हैं। छुट्टा पशुओं और बंदरों के चलते दिनचर्या असहज रहती है। शिवपुरवा स्थित निराला नगर कॉलोनी की लेन नं-6 में लगभग 35 सौ की आबादी रहती है। कामकाजी, व्यापारी और मेहनतकशों की रिहाइश अनेक बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है। 'हिन्दुस्तान' से बातचीत के दौरान हीरालाल बिंद, शशिकांत चौबे ने बताया कि इस लेन के साथ दूसरी लेन की भी सबसे बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.