वाराणसी, अक्टूबर 23 -- वाराणसी। वरुणा किनारे बसे पैगंबरपुर के निवासी बुनियादी सुविधाओं की 'सुंगंध नहीं बल्कि दुश्वारियों की 'दुर्गंध के बीच जी रहे हैं। मोहल्ला गंदगी के दलदल में डूब रहा है। कूड़े का अंबार है। नाले चोक हैं। नलों से न पीने लायक पानी आ रहा है। पेयजल की समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं। हैंडपंप का भी जैसे 'अकाल है। बाढ़ की स्थिति में वरुणा का मलबा नाले से होता हुआ घरों में पहुंच जाता है। बिजली के तार बांस-बल्ली के सहारे हैं। सड़कें टूटी हैं। जलजमाव भी कष्ट देता है। नगर निगम के अकथा वार्ड का अंग पैगंबरपुर क्षेत्र में कभी फूलों की खेती हुआ करती थी, लेकिन समय के बदलाव में यह क्षेत्र प्रभावित हुआ, अब फूलों की खेती नहीं होती। यहां लोग घर बनाकर रह रहे हैं। यहां के निवासियों ने 'हिन्दुस्तान से बातचीत में अपनी समस्याएं गिनाईं। पवन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.