वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी। सुल्तानपुर कजरी इलाके के लोग बुनियादी सुविधाओं के अभाव से त्रस्त हैं। यहां की सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। बरसात में इस कदर जलजमाव और कीचड़ हो जाता है कि वाहन दूसरों के घर रखना पड़ता है। यहां का नाला खुला है जबकि खेतों में गंदा पानी भरा है। नाले के पास के खेतों में बीजों की बोवाई नहीं हो पाती है। जिनके खेत हैं, वे परेशान हो जाते हैं। समस्या एक दिन की नहीं बल्कि वर्षों की है। ऐसे हालात में जीना यहां के लोगों की नियति बन गई है। ------------ रोज 'सांसत' में सांस लेते सुल्तानपुर कजरी के लोगों को यह उम्मीद थी कि किसी न किसी दिन यहां के भी हालात सुधरेंगे। आस लगाए वर्षों बीत गए, स्थिति जस की तस है। समस्याओं से उकताए लोगों ने ' हिन्दुस्तान' से बातचीत में अपनी पीड़ा सुनाई और समस्याएं दिखाईं। कहा कि मार्ग पर चलना किसी चुनौत...