वाराणसी, जुलाई 12 -- वाराणसी, संवाद। काशी विश्वनाथ धाम परिसर में आक्रामक बंदरों की जहां-तहां धमाचौकड़ी बरकरार है। गुरुवार को उन्होंने चार और दर्शनार्थियों को जख्मी कर दिया। बीते 10 दिनों में आक्रामक बंदरों का शिकार होने वाले दर्शनार्थियों की संख्या 26 हो गई है। वहीं, नगर निगम की एक टीम गुरुवार सुबह धाम पहुंची। उसने सात बंदरों को पकड़ा है। टीम शाम तक वहीं रही। निगम की टीम ने गेट नंबर चार के पास जाल लगाया था। इसके अलावा लाहौरी टोला, कचौड़ी गली में भी जाल लगाया गया। इन स्थानों से सात बंदरों को पकड़ा गया। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि आगे भी काशी विश्वनाथ धाम में और आसपास उत्पाती बंदरों को पकड़ने के लिए जाल लगाया जाएगा। विश्वनाथ धाम में उपद्रवी बंदरों के झुंड ने पिछले कई माह से आतंक मचा रखा है। उनके हमले से घायल दर्शनार्थियों की संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.