वाराणसी, जून 16 -- वाराणसी। नवाबों के नाम पर बसे मोहल्ले में कभी नगरीय व्यवस्था दुरुस्त थी। दुर्गाकुंड से सटे इस मोहल्ले में सीवर और ड्रेनेज के बेहतर इंतजाम थे, लेकिन आज यहां की स्थितियां बदल हो गई हैं। बुनियादी सुविधाएं तो हैं लेकिन सभी दुर्दशाग्रस्त। यहां के नागरिकों का कहना है कि बस नाम का ही नवाबगंज है, यहां हमारा सुकून गायब हो गया है। किसी तरह से जीवन जी रहे हैं। पीने के लिए बाजार से पानी खरीदना पड़ता है क्योंकि नलों का पानी बदबूदार रहता है। सीवर ओवरफ्लो भी परेशान करता है। नवाबगंज मोहल्ले में 'असुविधाओं की दुश्वारियां झेलते लोग सुबह से रात तक कुढ़ते रहते हैं। कभी पेयजल के लिए जलालत तो कभी सीवर ओवरफ्लो का दंश। बरसात में हालात खराब हो जाते हैं। मोहल्ले में पंचायती चबूतरे पर जुटे निवासियों ने 'हिन्दुस्तान से न सिर्फ अपनी पीड़ा साझा की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.