वाराणसी, सितम्बर 14 -- वाराणसी। नाम बड़े और दर्शन छोटे भी नहीं-कुछ यही आभास होता है दो वर्ष पहले नगर निगम का हिस्सा बनी अनुपम विहार कॉलोनी में। दो दशक से बरकरार जलजमाव की समस्या का लोगों की दिनचर्या और आर्थिक स्थिति पर गहरा असर है। बारिश के दिनों में हालात असहनीय हो जाते हैं। लगभग एक दर्जन परिवारों का जलजमाव ने पलायन करा दिया है। सड़कों की बदहाली, आवारा कुत्तों के चलते बना भय का माहौल और स्ट्रीट लाइटों का अभाव-जलजमाव के साथ की दिक्कतें हैं। जिम्मेदारों से गुहार करते थक चुके हैं बाशिंदे। मंडुवाडीह वार्ड में दो दशक पहले बसी अनुपम विहार कॉलोनी के निवासी अपना 'जीवन सुधारने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें लगने लगा है कि उन्हें बुनियादी समस्याओं से शायद ही मुक्ति मिले। उन्होंने 'हिन्दुस्तान से बातचीत में अपनी समस्याएं बताईं। केएम सिंह ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.