वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, हिटी। साकेत नगर कॉलोनी में करीब एक वर्ष से दूषित पेयजल की समस्या का आंशिक समाधान ही हो पाया है। बीते 10 फरवरी को 'बोले काशी' अंक में 'स्वच्छ पानी के लिए हाहाकार, दुर्दशाग्रस्त सुविधाओं से रार' शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद जलकल विभाग ने क्षेत्र में पाइपलाइन दुरुस्त कराने के साथ अन्य कार्य कराए, जिससे कई परिवारों को राहत मिली है। हालांकि पाण्डेय महाल क्षेत्र के कुछ मकानों में अब भी दुर्गंधयुक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। स्थानीय निवासी आनंद विश्वकर्मा, आकाश और नेहा पाठक का कहना है कि पानी का रंग तो साफ हुआ है, लेकिन दुर्गंध के कारण वह पीने योग्य नहीं है। इधर कॉलोनी में नियमित सफाई और पार्कों में बेंच की व्यवस्था नहीं होने से भी लोगों में नाराजगी है। साकेत सेवा समिति के सचिव हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया ...