वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। समस्याएं तो सभी को तंग करती हैं, लेकिन भीटी, पंचायत भवन के पास के लोगों का जीवन 'सांसत' में बीत रहा है। 24 घंटे 'जहन्नुम' जैसे हालात में सांसें चल रही हैं। जिस रास्ते से गंदा पानी बहता रहा है, उस भूमि पर कब्जे की नीयत से दीवार खड़ी कर दी गई है। इसके चलते गंदा पानी निकल नहीं पा रहा है। सड़क पर फैले पानी में कोई गिर नहीं, इसके लिए वहां कांटेदार टहनियां लगाई गई हैं। कब्जा हटवाने का एसडीएम का आदेश बेअसर बल्कि बासी हो चला है। ---------------- रामनगर में नगर निगम की सीमा से सटा है भीटी। नए मकान और इमारतें शहरीकरण को गति दे रही हैं जबकि लगभग दो हजार आबादी की समस्याएं दरकिनार हैं। यहां के निवासियों ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में अपनी पीड़ा सुनाई, सुविधाओं की दुर्दशा दिखाई। राजन कुमार, सुभाष विश्वकर्मा, लल्लू, श्याम ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.