वाराणसी, जनवरी 13 -- वाराणसी। रामनगर के कोदोपुर में गंगा किनारे सिपहिया घाट पर मिट्टी का अवैध और बेखौफ खनन स्थानीय बाशिंदों के लिए गंभीर तनाव की वजह बनता जा रहा है। इसलिए कि भविष्य में गंगा की बाढ़ कहीं भारी तबाही न रच दे। अब तक मिट्टी का प्राकृतिक अवरोध धारा को उग्र नहीं होने देता, पानी चौखटों तक मंडराता है, खतरा नहीं बनता। दो वर्षों से अधूरा पड़ा नाला निर्माण, सीवर लाइन, पानी की टंकी और पक्के रास्ते का अभाव भी तनाव दे रहा है। नगर निगम के पुराना रामनगर वार्ड का हिस्सा कोदोपुर मोहल्ला गंगा तट पर बसा है। लगभग आधा इलाका बाढ़ का डूब क्षेत्र माना जाता है, क्योंकि प्राय: हर साल गंगा की बाढ़ एक सैकड़ा से अधिक घरों की चौखट तक पहुंच जाती है। यहां के बाशिंदे वर्षों से बाढ़ के अभ्यस्त हैं, मगर अब उनमें तनाव दिख रहा है। वजह, कोदोपुर के सिपहिया घाट प...