वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी। कंदवा वार्ड की आनंद नगर कॉलोनी पूर्वी में समस्याएं 'विकराल' रूप लिए खड़ी हैं, समाधान की दिशा में सार्थक और गंभीर प्रयास नहीं हुए। पास में जलनिकासी के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन की ऊंचाई ऐसी ही रही तो पास की गलियों में हर घर का 'भूतल' खाई जैसा दिखने लगेगा। जलनिकासी की सुविधा नहीं है, स्ट्रीट लाइट का भी अभाव है। जलजमाव यहां की बड़ी मुसीबत है। एक बार नहीं, कई बार शिकायतें की गईं लेकिन हालात आज तक नहीं सुधरे। जिम्मेदारों के आश्वासन भी मनोबल तोड़ने लगे हैं। ----------- शहरी क्षेत्र की आनंद कॉलोनी में सुविधा के नाम पर जो उपलब्ध है, वह पीड़ादायक है, यह पीड़ा रोज झेलनी पड़ रही है। कॉलोनी में जुटे लोगों ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में अपना दुखड़ा सुनाया। कहा कि समझ नहीं आता कि किससे अनुरोध करें कि समाधान मिल जाए। कुशाग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.