वाराणसी, नवम्बर 27 -- वाराणसी। भवानीपुर एक नाम नहीं, टूटे वादों और घुटते जीवन की कहानी है। स्कूली बच्चे और राहगीर जर्जर सड़क पर चोटिल हो रहे हैं। दो स्कूलों के बीच शराब का ठेका माहौल खराब कर रहा है। सीवर और पानी पाइप लाइन का इंतजार, शिवपुर रेल क्रासिंग पर जाम क्षुब्ध कर रहा है। बांस के सहारे खींचे गए तार खतरनाक ढंग से नीचे लटक रहे हैं। घरों में अर्थिंग न होने की भी शिकायत है। सफाई और स्ट्रीट लाइटों का अभाव इस नवशहरी इलाके में उपेक्षा का एहसास तल्ख बना रहा है। गिर जाते हैं। वहीं दो विद्यालयों के साए में शराब का ठेका भविष्य को अंधेरे में धकेल रहा है। मोहल्ले की गलियां साफ पानी के लिए तरस रही हैं, मगर गंदगी और ओवरफ्लो होती नालियों का पानी सड़कों पर राज करता है। सबसे भयानक है, बांस के सहारे लटकते हाईवोल्टेज तार, जो हर पल किसी बड़े हादसे का डर...