वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। खूबसूरत मकानों के चलते पहली नजर में अपार्टमेंट (सोसायटी) वैभव संपन्न लगता है मगर मौके पर तस्वीर एकदम जुदा नजर आती है। मकान 'सुविधाओं के सूखे' से जूझ रहे हैं। काफी पहले गैस और पानी की पाइप लाइन बिछा दी गई लेकिन उनमें आपूर्ति की सुविधाएं अभी फाइलों में कैद हैं। मानकों की अनदेखी कर बिछाई गई छोटी सीवर लाइन मुसीबत का सबब बन रही है। स्ट्रीट लाइटों के अभावों के बीच संकरी सड़कों पर आवागमन आसान नहीं है। कुछ सड़कें अब तक कच्ची हैं। बाशिंदे अनदेखी से हैरान हैं। -------- नगर निगम के तुलसीपुर वार्ड में बनी न्यू तुलसीपुर सोसायटी नगर निगम क्षेत्र में होने के बाद भी विकास के नक्शे से गायब है। 'हिन्दुस्तान' के साथ बातचीत मं कॉलोनी के नागरिकों ने कहा कि हम मानक के विपरीत बिछी सीवर पाइप लाइन के साथ वर्षों से घरेलू गैस और जल कनेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.